चीन के नए वायरस ने भारत में मचाई खलबली, सोना और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

Gold Rate Today

Gold Rate Today: चीन के फैले नए वायरस HMPV का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। सोमवार को सरकार ने HMPV वायरस के दो केस होने की पुष्टि की। इसका सीधा असर शेयर बाजार और कीमती धातुओं पर पड़ा। जहां सुबह बाजार और सोने-चांदी में तेजी थी, वहीं दोपहर तक इनमें भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने के दाम 300 रुपये तक गिर गए, जबकि चांदी में 600 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।

सोने के दाम में उतार-चढ़ाव

सोमवार सुबह MCX पर सोने की कीमत 77,317 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली। शुरुआती तेजी के बाद यह 77,352 रुपये तक पहुंचा। लेकिन कुछ घंटों में इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। दोपहर तक यह 317 रुपये की गिरावट के साथ 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन दाम में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। 12:30 बजे सोने का भाव 296 रुपये की गिरावट के साथ 77,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आइए अब जानते हैं देश के सभी बड़े शहरों में आज सोने के दाम कितने हैं।

6 जनवरी 2025 को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं (gold price today):

  • दिल्ली:
    • 24 कैरेट: ₹78,850 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,290 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई:
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता:
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई (gold rate today chennai):
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद:
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ:
    • 24 कैरेट: ₹78,850 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,290 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर:
    • 24 कैरेट: ₹78,850 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,290 प्रति 10 ग्राम
  • पटना:
    • 24 कैरेट: ₹78,690 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,090 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद (gold rate today hyderabad):
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • गुरुग्राम:
    • 24 कैरेट: ₹78,850 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,290 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु (gold rate today bangalore):
    • 24 कैरेट: ₹78,700 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,140 प्रति 10 ग्राम
  • नोएडा:
    • 24 कैरेट: ₹78,850 प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: ₹72,290 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को चांदी की शुरुआती कीमत 89,326 रुपये प्रति किलो थी, जो 105 रुपये की तेजी के साथ खुली। लेकिन इसके बाद तेजी से गिरावट आई और यह 88,737 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दोपहर तक चांदी ने थोड़ी रिकवरी की और 89,080 रुपये प्रति किलो पर आ गई। हालांकि, यह अब भी 141 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी।

आने वाले समय में कीमतों का क्या होगा असर?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी के दाम में वैसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, जैसी कोरोना वायरस के समय देखी गई थी। HMPV वायरस के कारण कुछ समय के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन यह गिरावट लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। यदि वायरस का असर अधिक नहीं बढ़ता, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी जा सकती है।

Leave a Comment