Maiya Samman Yojana 2025: सभी महिलाओं खाते में आयेंगे 5000 रूपये, तुरंत चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 2025

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana 2025) के तहत अब तक करीब 57 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिन महिलाओं का नाम मईयां सम्मान योजना लाभार्थी लिस्ट में शामिल है, वे अपनी किस्त का स्टेटस जांच सकती हैं। सरकार ने हाल ही में सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 5000 रूपये भेजे गए हैं।

Maiya Samman Yojana 2025

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की है। पहले इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने 1000 रूपये दिया जाता था, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 2500 रूपये कर दी गई है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद हैं। जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतें खुद पूरी कर सकें और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

मंईयां सम्मान योजना 5वीं और 6वीं किस्त

नया साल मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशियां लेके आया हैं। झारखंड सरकार ने हाल ही में महिलाओं को योजना की 5वीं और 6वीं किस्त का पैसा उनके बैंक में ट्रांसफर कर दिया है। इस प्रकार, इस योजना के तहत महिलाओं को जनवरी महीने में कुल ₹5000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस सहायता राशि से महिलाऐं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकेगी। अगर आपने भी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है, तो अपनी किस्त की स्टेटस अवश्य जांच लें।

मंईयां सम्मान योजना के पात्र बनने के लिए आवश्यक मानदंड

मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं:

  • आवेदनकर्ता महिला का झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है।
  • इस स्कीम का बेनिफिट केवल 21 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, या बेसहारा महिलाएं ही पात्र मानी जाएंगी।
  • लाभ पाने के लिए आवेदिका महिला का अंत्योदय परिवार की श्रेणी में आना अनिवार्य है।
  • आवेदिका के परिवार की सालाना इनकम अधिकतम ढाई लाख रूपये होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए। साथ ही, परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

मईयां सम्मान योजना का स्टेटस कैसे जांचें?

यदि आपने Maiya Samman Yojana 2025 के तहत अप्लाई किया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, तो आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं।

  • सबसे पहले झारखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन सेक्शन में अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, होमपेज पर “स्टेटस चेक करें” का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कुछ जरूरी विवरण भरने होंगे, जैसे: रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को सही जगह पर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपकी एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं।

मईयां सम्मान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

अगर आप भी Maiya Samman Yojana 2025 का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यहां बताई गई आसन प्रक्रिया का फॉलो करके आवेदन कर सकती हैं:

  1. सबसे पहले, अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  2. केंद्र पर मौजूद संबंधित अधिकारी से योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  3. आवेदन के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, और पासपोर्ट साइज फोटो को जमा करें।
  4. भरे हुए आवेदन फॉर्म को संबंधित अधिकारी को सौंप दें। फॉर्म जमा करने के बाद अधिकारी से रसीद प्राप्त करना न भूलें।
  5. आपके दस्तावेजों की जांच के बाद फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मईयां सम्मान योजना लिस्ट 2025 कैसे देखें?

Maiya Samman Yojana Beneficiary List में अपना नाम देखने के लिए आप यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले, अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय पर जाएं। यह वह स्थान है जहां योजना से संबंधित सभी दस्तावेज और लाभार्थी सूची उपलब्ध रहती है।
  • पंचायत कार्यालय में मौजूद संबंधित अधिकारी से मईयां सम्मान योजना लिस्ट दिखाने का अनुरोध करें। अधिकारी आपकी मदद करेंगे और आपको लाभार्थी सूची की जानकारी देंगे।
  • लाभार्थी सूची में अपना नाम ध्यानपूर्वक जांचें। अगर आपका नाम सूची में है, तो आपको इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

योजना का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके खाते में मईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है, तो हो सकता है आपका आवेदन रद्द कर दिया गया हो, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं। यदि आपका आवेदन रद्द हो गया है, तो ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय जाकर संबंधित अधिकारी से रद्द होने का कारण पूछें और आवश्यकता पड़ने पर पुनः आवेदन करें।

Leave a Comment