कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई छुट्टियां, अब 11 जनवरी तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल School Holiday News

School Holiday News

School Holiday News: भीषण ठंड और शीत लहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब सभी सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक, सरकारी और निजी विद्यालय 11 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, स्कूल प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकते हैं। वहीं, शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार अपने कार्यों को संभाल सकेंगे।

आगरा की सबसे ठंडी रात

बुधवार को शहर में दिनभर धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन, न्यूनतम तापमान में गिरावट ने ठंड का नया रिकॉर्ड बना दिया। मंगलवार रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम था। इसके बाद झांसी दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। मौसम विभाग ने गुरुवार को तीव्र ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

धूप बनी राहत का सहारा

बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था। सुबह 10 बजे सूरज निकलने के बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। दिनभर लोग घरों की छतों, बालकनी और बाहर धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलने के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी की ठंड का असर कम पड़ेगा हालांकि, शाम होते ही गलन बढ़ गई, जिससे ठंड का असर फिर गहराने लगा।

तापमान में हुआ बदलाव

बुधवार को धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मंगलवार की तुलना में 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। लेकिन, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ठंड से बचाव के उपाय

शीत लहर के बढ़ते प्रकोप से बच्चों और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने इसके लिए कुछ प्रभावी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर ठंड से बचा जा सकता है। बच्चों को हमेशा गर्म कपड़ों की कई परतें पहनाएं, ताकि ठंडी हवा का असर शरीर पर न हो। सुबह स्कूल जाने से पहले बच्चों को गर्म और पौष्टिक भोजन जैसे दलिया, सूप या गर्म दूध देना चाहिए, जिससे उनका शरीर अंदर से गर्म रहे।
अगर मौसम बहुत ज्यादा ठंडा हो, तो बच्चों को बाहर भेजने से बचें और घर में ही सुरक्षित रखें।

Leave a Comment