Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में हुए बड़े बदलाव, 56 लाख महिलाओं को मिलेगा बेनिफिट

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना के तहत नई कार्ययोजना तैयार की है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने निर्देश दिया है कि मंईयां योजना की लाभार्थी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़ा जाए। इस प्रक्रिया के तहत महिला बाल विकास विभाग से लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर, उन्हें SHG में शामिल करने का कार्य किया जाएगा।

57 लाख महिलाओं की मिलेगा लाभ

मंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग 32 लाख महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी हुई हैं, जबकि मंईयां योजना से 57 लाख महिलाएं पहले से ही लाभान्वित हो रही हैं। इन महिलाओं को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने के लिए सरकार उद्यमिता विकास के साथ-साथ उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने की योजना बना रही है। मंत्री ने कहा कि उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को SHG की मदद से मार्केट लिंक किया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जा सके।

हर गांव की महिलाओं तक पहुंचेगी योजना

दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी गांवों में योग्य महिलाओं का SHG गठित करने का निर्देश दिया। यह कार्य इसी वित्तीय वर्ष 2024-25 के 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत 57 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे सालाना 30,000 रुपये का लाभ प्रत्येक महिला को मिलेगा।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार ने वर्ष 2023 में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया था। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया।

लाभार्थियों को 11 जनवरी को मिलेंगे पैसे

इस योजना के तहत दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त एक साथ लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। यानी प्रत्येक लाभार्थी महिला को 5000 रुपये की राशि दी जाएगी। 11 जनवरी 2024 को झारखंड सरकार की ओर से 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि हस्तांतरित की जाएगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण का जरिया बनेगा SHG

स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये समूह साझा निर्णय, जिम्मेदारी और आपसी विश्वास पर आधारित होते हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता बल्कि लोन, कौशल विकास, और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।

इसके अलावा, SHG गांवों के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ये समूह महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का जरिया बनते हैं।

सरकार का महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

मंईयां सम्मान योजना और SHG के जरिए झारखंड सरकार महिलाओं को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज और बाजार से जोड़ने का प्रयास भी कर रही है। यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाने का भी प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार और समाज को भी मजबूत बनाएं।

1 thought on “Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में हुए बड़े बदलाव, 56 लाख महिलाओं को मिलेगा बेनिफिट”

Leave a Comment