कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल School Holiday 2025

School Holiday

School Holiday: भारत के कई राज्यों में अचानक गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड के कारण प्राथमिक कक्षाओं के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम छात्रों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कई इलाकों में शीतलहर का असर अधिक होने के कारण सरकार और स्कूल प्रशासन ने बच्चों को ठंड और बीमारियों से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। जिन राज्यों में यह निर्णय लागू किया गया है, उनकी जानकारी नीचे दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में 15 जनवरी तक स्कूल बंद

दिल्ली सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को मध्यनजर में रखते हुए 1 January से 15 January 2025 तक सारे सरकारी विद्यालयों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित की जा चुकी है। यह कदम बच्चों को सर्दी के प्रकोप से बचाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर रखने के लिए उठाया गया है। 16 जनवरी 2025 से स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

UP में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

लखनऊ में, जिला प्रशासन ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को अनिवार्य कर दिया है। वहीं, आगरा और मथुरा में शीतलहर से बढ़ी ठंड की वजह से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने 8th तक की सभी विद्यालय 14 January 2025 बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हरियाणा में भी 15 जनवरी तक स्कूल बंद

हरियाणा में सरकारी और निजी सभी स्कूलों को 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्कूल 16 जनवरी 2025 से सामान्य कक्षाओं के साथ फिर से खुलेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश ने 1 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय सर्दियों की कड़ी ठंड को देखते हुए लिया गया है।

बिहार में रहेगा 12 जनवरी तक अवकाश

बिहार के अररिया जिले में, शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक की सभी कक्षाएं 12 जनवरी तक निलंबित कर दी गई हैं। हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहेगी। पटना में राज्य सरकार ने 11 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हैं।

सरकार का निर्णय क्यों है जरूरी?

अचानक तापमान में गिरावट से शीतलहर का असर बच्चों पर ज्यादा पड़ सकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। स्कूल बंद करके सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बच्चों को बीमारियों और ठंड के खतरे से बचाया जा सके।

Leave a Comment