उत्तर भारत में ठंड से हाहाकार, जानें आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा Today Weather

Today Weather

Today Weather 13 January 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। इस बारिश ने न केवल तापमान को गिराया बल्कि प्रदूषण के स्तर को भी कम कर दिया है। मौसम विभाग ने आज कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण सर्दी का दौर जारी है। आज से महाकुंभ की शुरुआत के साथ प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए ठंड चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। आइए जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली (Delhi Weather) में अगले दो दिन घने कोहरे के छाए रहने का अनुमान है। अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शनिवार रात हल्की बारिश हुई, जिसके बाद रविवार सुबह मौसम साफ हो गया। आज दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम कोहरा रहेगा वहीं कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का असर जारी है। पंजाब में ठंड और कोहरे का प्रकोप को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी करके सतर्क किया गया है। 14 और 15 January को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 15 जनवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी आज से 15 जनवरी तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में सर्दी अपने चरम पर है। जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा। श्रीनगर, कुकरनाग और कुपवाड़ा जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना रहेगा। उत्तराखंड में आज और कल कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है। देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, और गोंडा जिलों में घने कोहरे की संभावना। बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, रामपुर और पीलीभीत जैसे क्षेत्रों में भी कोहरे का असर रहेगा।

Leave a Comment